Showing posts with label janmastmi bhajan. Show all posts
Showing posts with label janmastmi bhajan. Show all posts

Thursday, 17 March 2016

Kanha Bhajan

  सारे   ब्रज में मची  है  धूम 
                     जनम लियो  नन्दलाला ।-3

ग्वाल  बजावें ढोल मजीरा  नाचत है  वृजबाला -3
सारे ब्रज ----------

1)  चंदन पलना झूल रहें हैं  श्याम यशोदा नंदन
      किलकारी भर भर मुसकावत मोह लियो सबके मन -2
      नज़र लगे ना लाला को है गाल पर टीका काला -2
       सारे ब्रज ----------

2)    कौवें  झूमे मैना चहके कोयल कुहुक सुनावें
        अँगना बीच मयूरा थिर थिर थिरकत कांझ रिझावें  -2
        ब्रज वासी के नैन पियत हैं श्याम रूप रस प्याला-2
        सारे ब्रज ----------

3)     स भी   देवता वेष बदलकर दर्शन करने आवें
        शिव शंकर भी याचक बनकर अपने नैन जुरावें -2
        जग पालक जो सत है अनूठा लीला रूप निराला -2
        सारे ब्रज ----------